फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस : सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44 ने चंडीगढ़ क्षेत्र के आईसीएसई स्कूलों के लिए 13वीं क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया। इसमें आईसीएसई स्कूलों के 150 एथलीटों ने वार्षिक खेल कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओवरऑल ट्रॉफी मेजबान स्कूल सेंट जेवियर्स ने जीती। यह कार्यक्रम चार सीनियर गर्ल्स, सीनियर बॉयज, जूनियर गर्ल्स और जूनियर बॉयज के तहत आयोजित किया गया था। दौड़ खरड़ के टोडर माजरा गांव में आयोजित की गई थी। सीनियर वर्ग के लिए दूरी लगभग 4 किलोमीटर थी और जूनियर वर्ग के लिए 3 किलोमीटर थी। परिणाम इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

वरिष्ठ लड़कियाें का वर्ग : सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ की एंजेल (15 मिनट 3 सेकंड) ने स्वर्ण पदक जीता। सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ की प्लास्का (15 मिनट 34 सेकंड) ने रजत पदक और सेंट जेवियर्स जीरकपुर की वाणी (15 मिनट 40 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता।
वरिष्ठ लड़कों का वर्ग : सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ के बीर प्रताप (11 मिनट 54 सेकंड) ने स्वर्ण, तेजस चावला (12 मिनट 3 सेकंड) ने रजत और सार्थक (12 मिनट 23 सेकंड) कांस्य पदक पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

जूनियर लड़कियां : सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ की हुनरगीत (14 मिनट 44 सेकंड) ने स्वर्ण, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़ की काव्या (15 मिनट 28 सेकंड) ने रजत और सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ की कनिष्क (16 मिनट 15 सेकंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
जूनियर लड़के : सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ के अरमान (12 मिनट 53 सेकंड) ने स्वर्ण, सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ के वंश गुप्ता (12 मिनट 54 सेकंड) ने रजत और सेंट जेवियर्स जीरकपुर के राघव (13 मिनट 36 सेकंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें