हरियाणा में अगर प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हुई तो किसानों को एक रुपये का चेक नहीं मिलेगा। सरकार ने फैसला किया है कि अब न्यूनतम मुआवजा 250 रुपये दिया जाएगा।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सरकार ने फसलों के खराब होने की स्थिति में मुआवजा के लिए मानदंड में संशोधन किया है। इससे प्रदेश के खजाने पर जो बोझ पड़ेगा उसे बजट में पूरा कर लिया जाएगा।
सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि फसल मुआवजा की गणना करते समय किसान को कम से कम 250 रुपये दिए जाएं।
यह भी सुनिश्चित करें कि एक इस्टेट में संबधित किसान को खराब हुई सारी फसल का मुआवजा इकट्ठा दिया जाए। मुआवजा राशि चेक से दी जाएगी।
गौरतलब है कि अब तक प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाता है। कई किसानों को एक-एक रुपये के चेक मिलते हैं। इससे सरकार की फजीहत होती है।