फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कंडी केनाल के ओवरफ्लो से फसलें तबाह, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर। कंडी केनाल के पानी के ओवरफ्लो से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार गौड़ से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गढ़ी मट्टो, भंमियां और डुगरी गांवों में खराब हुई फसलों का हवाला देते हुए तत्काल राहत की मांग की गई।
विज्ञापन

कमेटी ने ओवरफ्लो पर तुरंत रोक लगाने, प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने और कंडी क्षेत्र के सभी खेतों तक कंडी कैनाल का पानी पहुंचाने की मांग उठाई। दर्शन सिंह मट्टू ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैर-कानूनी माइनिंग के कारण सिंचाई के पाइप टूट गए हैं जिससे पानी का बहाव अनियंत्रित हो गया है। उन्होंने अवैध खनन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त पाइपों की तत्काल मरम्मत की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि गैर-कानूनी माइनिंग से कंडी कैनाल को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। कंडी कैनाल परियोजना को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर बीबी सुभाष मट्टू, परमजीत सिंह, बूटा दयाल, मनजीत सिंह दयाल, गुरमीत सिंह पंगली, परमिंदर सिंह पंगला, कुलविंदर संघा, सतविंदर सिंह शाहपुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें