फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेखौफ अपराधी, जनता डर के साये में: जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराधियों में खौफ खत्म हो गया है और आम लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जाखड़ ने बताया कि हाल ही में डेरा बाबा नानक में एक दवाइयों की दुकान के दुकानदार को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इसके पहले भी उसी व्यक्ति पर हमला हो चुका था। वहीं, मोहाली में एसएसपी कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें हत्यारे फरार हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों का सरकार से कोई भय नहीं बचा है। लोगों का जीवन आतंक और डर में गुजर रहा है। जाखड़ ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे जनता के प्रति अपनी जवाबदेही समझें और कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि पंजाब में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बहाल किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें