फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 77 लाख रुपये की ठगी मामले में आपराधिक मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के एक सरकारी विभाग में कथित रूप से 77 लाख रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। सेक्टर-17 पुलिस थाने में आपराधिक रूप से विश्वासघात करने, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मामले में शिकायतकर्ता हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सेक्टर- 17 स्थित कार्यालय में कार्यरत जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरिंदर अरोड़ा हैं। उन्होंने विर्क कंप्यूटर हब बापूधाम कॉलोनी सेक्टर 26, शक्ति नगर मनीमाजरा स्थित गुरु कृपा इंटरप्राइजेज एवं खरड़ के सेक्टर-14 की गुरु नानक इंटरप्राइजेज के पार्टनर/प्रोपराइटर व अन्यों के खिलाफ सरकारी फंड में 77 लाख रुपये का घपला करने की शिकायत पुलिस को दी थी। कहा गया कि फर्जीवाड़ा करते हुए दस्तावेजों में हेरफेर व धोखाधड़ी की गई। वित्त वर्ष 2014-15 के बोगस बिल तैयार किए गए। पुलिस इस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें