घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने युवक के पेट में इतनी जोर से चाकू घुमाया कि उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसके बाद युवक पार्क में जमीन पर गिर पड़ा और तेजी से खून बहने लगा। कुछ दूर मौजूद एक चश्मदीद ने वारदात का वीडियो बनाने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल नीचे गिर गया जिससे वीडियो नहीं बन सका। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल, आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह और ऑपरेशन सेल इंचार्ज शेर सिंह भी मौके पर पहुंचे। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मृदुल और डीएसपी पी अभिनंदन भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अब फोन के जरिए मृतक की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों का सुराग मिल गया है। तीनों आरोपी विकास नगर के ही बताए जा रहे हैं।
10 मिनट पहले ही पुलिस ने खाली कराया था पार्क
वारदात की सूचना पर पूर्व एरिया पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि हत्यारे विकास नगर के ही रहने वाले हैं। बताया कि सर्दी का मौसम होने के चलते पार्क में वारदात के समय कुछ लोग ही थे। वारदात होने से करीब 10 मिनट पहले ही मौलीजागरां पुलिस ने पार्क को खाली कराया था। जब पुलिसकर्मी शव को ले जा रहे थे तब युवक की जेब में पड़ा मोबाइल लगातार बज रहा था। वहीं, एरिया पार्षद मनोज सोनकर भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।