फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसरों के वर्चस्व की जंग में मोहाली था रणभूमि, अब मंदिर के बाहर गोलियों से भूना

Tue, 09 May 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
बाउंसर को गोलियों से भून डाला - फोटो : file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के दो बाउंसरों के गुटों में वर्चस्व को लेकर गत वर्ष जंग शुरू हुई थी। इसमें पहले सेक्टर-26 चंडीगढ़ में गोलियां चलीं थीं। मोहाली में दिनदहाड़े 200 राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने करीब 15 से 18 लोग दोनों गुटों के गिरफ्तार किए थे। जबकि अभी कई फरार हैं। वहीं जो लोग जेल में गए थे। वह जैसे जमानत पर बाहर आना शुरू हुए। उसके बाद उनके सिर फिर बदले का भूत सवार हो गया था। अंदेशा यहां तक जताया जा रहा है कि इसी चक्कर में मीत की हत्या हुई है। गैंगस्टर विक्की गोंडर समेत कई लोग संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन


गाली देने पर विवाद, फ्लैक्सिटी जिम में हुई थी फायरिंग
5 जुलाई 2016 को सेक्टर-26 स्थित फ्लैक्सिटी जिम के ट्रेनर अखिल को जान के मारने की नीयत से गोलियां चलाई गई थीं। मोहाली पुलिस ने उस समय गगनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर नयागांव, मुनीष कुमार उर्फ मनी निवासी तियूड़ व गुरप्रीत सिंह उर्फ गुग्गी निवासी कोकरी कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस समय आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया था कि अमित शर्मा व अखिल ने मनीष शर्मा को गालियां दी थीं। इसी को लेकर मनीष ने रंजिश रखी थी। इसी का बदला लेने के लिए गोलीबारी की थी। 
 

फिर मोहाली बनी थी रणभूमि

रंजिश में गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : file photo
इसके बाद दोनों गुटों में विवाद चलता रहा। नवंबर में दोनों गुटों ने विवाद को सुलझाने के लिए मुल्लांपुर को चुना था। हालांकि जीरकपुर के डिस्क में दोनों गुटों के कुछ लोग आपस में उलझ गए थे। इसके बाद 8 नवंबर को मोहाली में शाम के समय दोनों गुटों में आमने-सामने 200 राउंड फायरिंग हुई थी। मौके से सारे आरोपी फरार हो गए थे। घटना डीएसपी सिटी-दो के दफ्तर से कुछ दूरी पर हुई थी। जबकि मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद डीएसपी व एसएचओ को तुरंत बदल दिया गया था। फिर मामला सीआईए को सौंपा गया था। इसके बाद पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मीत व सोनू बाजवा से लेकर कई लोग काबू किए गए थे, जबकि कुछ लोग फरार हो गए थे। 

30 जनवरी को मीत आया था जेल से बाहर
30 जनवरी को मीत को फायरिंग केस में जमानत मिली थी। इसके बाद से मीत फिर से अपने काम पर लग गया था। करीब 18 क्लबों की सिक्योरिटी उसके हवाले थी।

मौत से चंद घंटे पहले दोस्तों को भेजा था गुडमार्निंग का मैसेज
मीत ने सोमवार सुबह अपने सारे दोस्तों को गुडमार्निंग का मैसेज भेजा था। इसमें लिखा था, आलवेज रिमेंबर दैट यॉर प्रजेंट सिच्यूएशन इज नॉट यॉर फाइनल डेस्टिनेशन। द बेस्ट इज यट टू कम। गुड मार्निंग।

चंडीगढ़ गोली कांड में तीन दिन पहले थी गवाही
चंडीगढ़ गोली कांड की सुनवाई चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रही थी। तीन दिन पहले अखिल ने गवाही दी थी। इस दौरान भी दूसरे गुटों के लोगों ने उन्हें घेरा था।

मोहाली फायरिंग केस अभी नहीं पेश हुआ चालान
मोहाली फायरिंग केस में अभी तक मोहाली पुलिस ने चालान पेश नहीं किया है। पुलिस का दावा कि मामले में शामिल सुरजीत की जांच चल रही है। बाकी अन्य अधिकतर लोग पकड़े गए।

फायरिंग के आरोपियों से भी पूछताछ

सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
 मीत की हत्या के बाद मोहाली पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस की एक टीम ने जहां घटनास्थल का दौरा किया है। वहीं, फेज-आठ में गत वर्ष बाउंसरों के गुटों में हुई फायरिंग के आरोपियों से भी पूछताछ की है। इसमें एक गुट का प्रमुख मृतक अमित शर्मा उर्फ मीत था। जबकि दूसरा गुट सोनू शाह का था। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सोनू शाह के ग्रुप के कुछ लोग अभी जमानत पर चल रहे हैं। सीआईए को उन पर नजर रखने की हिदायत दी गई है

एसएसपी ने बताया कि सोनू शाह ग्रुप के कुछ लोग जमानत पर हैं। जैसे ही उन्हें कोई लीड मिलेगी, उसेे अन्य एजेंसियों से शेयर किया जाएगा। फायरिंग मामले में टीनू, तीर्थ व सोनू शाह भी शामिल थे। यह मीत के प्रतिद्वंदी ग्रुप के थे। ये तीनों जमानत पर थे। इसके अलावा मीत को विक्की गोंडर से भी जान का खतरा है।
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले भी है कई केस

आरोपियों की फाइल फोटो - फोटो : file photo
मीत मर्डर केस में उनकी मां के बयानों को आधार बनाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी बारे में डिटेल्स कुछ इस तरह से है।

सोनू शाह-
बुडै़ल में रहने वाले सोनू शाह काफी चर्चित नाम है। यह मोहाली में हुए 200 राउंड फायरिंग मामले में आरोपी भी रह चुका है।

गगन- 
नयागांव निवासी पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल का बेटा है गगनदीप उर्फ गगन। इसकी अमित शर्मा उर्फ मीत के साथ सेक्टर-26 स्थित डिस्क में लड़ाई हुई थी।

सुरजीत-
नयागांव निवासी सुरजीत सिंह बाउसंर प्रोवाइड करवाने की अपनी कंपनी चलाता है। पहले भी इसके नाम कुछ विवादों में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें