फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिंदगी बुझ गई... मगर जलती रही अंगीठी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Fri, 06 Jan 2023 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

फायर आफिसर तरसेम सिंह का कहना है कि घर में अंगीठी जलाते समय वेंटिलेशन (हवा) का ध्यान रखें। कमरे की खिड़की को खुला रखें। जिस से दम ना घुट सके और सोते समय अंगीठी को कमरे से बाहर रख दें।
विज्ञापन
जलती अंगीठी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंगीठी जलाकर रात को सर्वेंट क्वार्टर में सो रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच गया। हादसे का पता उस वक्त चला जब सुबह मकान मालिक ने उनको जगाने के लिए घंटी बजाई। काफी हल्ला करने के बाद जब दूसरे युवक ने उठकर दरवाजा खोला तो घटना का पता लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सोनीपत निवासी नेत्र के रूप में हुई है। वह सेक्टर-4 स्थित एक घर में खाना बनाने का काम करना था। गुरुवार की रात वह अपने साथी गोपाल के साथ सर्वेंट क्वार्टर में सो रहा था। जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 के मकान नंबर-81 के सर्वेंट क्वार्टर में गोपाल और नेत्र रात को अंगीठी जलाकर अपने-अपने बेड पर सो गए थे। सुबह करीब छह बजे घर के मालिक अंकुश अग्रवाल ने घंटी बजाई तो दोनों में से कोई नहीं उठा। 

काफी देर तक कोई नहीं उठा तो घर का मालिक उनके कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद खिड़की खोलकर जोर-जोर से आवाज लगाई तो गोपाल उठ गया लेकिन नेत्र नहीं उठा। मौत की आशंका के चलते घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें बचाव
फायर आफिसर तरसेम सिंह का कहना है कि घर में अंगीठी जलाते समय वेंटिलेशन (हवा) का ध्यान रखें। कमरे की खिड़की को खुला रखें। जिस से दम ना घुट सके और सोते समय अंगीठी को कमरे से बाहर रख दें।
 
बंद कमरे में अंगीठी, हीटर न जलाएं 
सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी और रूम हीटर का प्रयोग जानलेवा हो सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो अलर्ट रहें। अंगीठी में इस्तेमाल होने वाले कोयले या लकड़ी के जलने से कॉर्बन-मोनोऑक्साइड के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं, जो जानलेवा साबित होती हैं। अंगीठी ही नहीं, इस तरह का खतरा रूम हीटर से भी हो सकता है। इसलिए सावधान और सुरक्षित रहें।

कम हो जाता है ऑक्सीजन स्तर
सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल मेडिसिन डिपार्टमेंट के एसओडी डॉ. अश्वनी भटनागर ने बताया कि बंद कमरे में हीटर, ब्लोअर या अंगीठी जलाने से गर्मी बढ़ने से धीरे-धीरे कमरे में ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। कार्बन मोनोऑक्साइड अत्यधिक बढ़ जाती है। यह गैस सांस के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंच कर खून में मिल जाती है। इससे खून में हीमोग्लोबिन का स्तर घट जाता है, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस गैस का पता भी नहीं चलता, व्यक्ति सूंघता रहता है और उसकी मौत हो जाती है।

ये सावधानी बरतें
  • जिन कमरों में हवा निकलने का रास्ता न हो, वहां अंगीठी जलाकर बिल्कुल नहीं सोना चाहिए।
  • लोग कमरा इसलिए बंद कर लेते हैं कि अंगीठी की गर्मी बनी रहे लेकिन यह भूल जाते हैं कि कमरे में धुआं भी भरेगा।
  • सबसे जरूरी है वेंटिलेशन, जहां हवादार नहीं है वहां खतरा है।
  • बहुत देर तक ब्लोअर, हीटर या फिर आग के सामने बैठने से ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।
  • अगर आप हीटर का प्रयोग करते हैं तो कमरे में एक बाल्टी पानी रखें, जिससे कुछ हद तक नमी बनी रहे।
  • बहुत देर तक हीटर-ब्लोअर और आग के संपर्क में रहने से त्वचा की कुदरती नमी प्रभावित होती है।
  • गर्म कमरे से बाहर जाने पर भी बीमार पड़ सकते हैं।

शुरुआती लक्षण
अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां कार्बन मोनोऑक्साइड का प्रतिशत अधिक है तो सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी महसूस होना जैसे लक्षण नजर आएंगे। सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की भी शिकायत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें