फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पंखे से फंदा लगाकर झूल गया युवक

Mon, 07 Apr 2014 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-2 में एक युवक ने सोमवार दोपहर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे युवक के घरवालों को पता चला वे उसे तुरंत फेज-1 स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवक के गले में फंदे के निशान थे। जिसे देख अस्पताल वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के ब्यानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फेज-2 निवासी गगनदीप सिंह (23) प्रॉपर्टी का काम करता था। उसके पिता गुरजीत सिंह एक प्राइवेट कंपनी में है। युवक की दो बहने हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। वह अपने पेरेंट्स के साथ रहता है।
विज्ञापन


मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि गगनदीप रोजाना की तरह सोमवार को भी पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे था। दोपहर में जब उसकी माता मार्केट जाने लगी, तो वह उसे बताने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर गई।

उसने उसे काफी आवाजें लगाई। लेकिन गगनदीप ने कोई कमरे से कोई जवाब नहीं दिया। जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गई। बेटे का शव पंखे से लटक रहा था। इसी बीच उसने लोगों को इकट्ठा किया और बेटे को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पर थाना फेज-1 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना फेज-1 के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया परिजन शव का पोस्टमार्टम न करवाने की बात कर रहे थे। जिसके लिए उन्हें प्रशासन के उच्च अधिकारियों से परमिशन लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें