भाभी को छेड़ने से मना किया तो मनचले युवक ने देवर की छाती में चाकू मारकर घायल कर दिया।
इलाज के दौरान पीजीआई में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय पप्पू के रूप में हुई। मृतक सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर अपना गुजरा करता था।
वहीं हत्या करने का आरोपी पड़ोसी शंकर उर्फ जूडी फरार हो गया। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने शंकर पर हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी।
पूछताछ में पता चला कि शंकर पर पहले लूट का मामला दर्ज है और कुछ समय पहले ही जमानत पर शंकर जेल से बाहर आया है।
घटना रविवार तड़के साढ़े चार बजे की है। बापूधाम निवासी 40 वर्षीय महिला शौचालय के लिए घर से बाहर आई थी। महिला को अकेली देख श्ांकर छेड़छाड़ करने लगा।
मृतक की भाभी ने बताया कि पप्पू का छह साल का बेटा है और उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उधर डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि शंकर पर छेड़छाड़ और हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। पुलिस जल्द ही शंकर को दबोच लेगी।