फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज का 3 महीने बाद खौफनाक अंजाम

Fri, 30 Jan 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज को मात्र 3 माह ही हुए थे, दुल्हन के मेहंदी के रंग भी नहीं छूटे थे इसी बीच पति ने उठाया खौफनाक कदम। मामला पंजाब के बटाला के गांव चैनेवाल का है। दरअसल पत्नी से तंग आकर पति ने शादी के 3 माह बाद पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


कोटली सूरत मल्ही की पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अवतार सिंह निवासी गांव चैनेवाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे मनप्रीत सिंह ने अपनी मर्जी से सुखविंदर कौर निवासी मुक्तसर से लव मैरिज की थी।

विवाह से लगभग तीन महीने बाद ही पति-पत्नी का आपस में कलेश रहने लगा। सुखविंदर कौर अक्सर अपने पति मनप्रीत को मुक्तसर स्थित घर में मां व भाई के साथ रहने के लिए कहती थी, जिसके लिए मनप्रीत सिंह राजी नहीं था और इसी बात पर दोनों में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन


उनका बेटा मनप्रीत सिंह इसी बात से परेशान चला आ रहा था और आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुखविंदर कौर, सास गुरमीत कौर व साले मनजिंदर सिंह पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पत्नी से तंग खुद को लगाई आग

उधर पंजाब के ही बठिंडा के लाल सिंह बस्ती में वीरवार को एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे सहारा जनसेवा के वर्करों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार व्यक्ति 40 प्रतिशत जल चुका है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दंगा पीड़ित कॉलोनी का रहने वाला गुरबीर सिंह काफी समय से अपने ससुराल घर लाल सिंह बस्ती में रह रहा था।

वीरवार सुबह उसने अपने पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने सहारा जनसेवा को सूचना दी। बताया जाता है कि गुरबीर ने घरेलू विवाद से तंग आकर यह कदम उठाया। कैनाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें