मोहाली फेज-1 के क्वार्टरों में शनिवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक औरत अचानक एक घर में घुस गई। साथ ही कहने लगी कि वह मकान मालिक से शादी करेगी।
इसी बीच माहौल गर्माता देख मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। साथ ही दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस दौरान मकान मालिक विनोद भाटिया के रिश्तेदार राजीव भाटिया ने बताया कि उक्त औरत उनके ब्यूटी पार्लर में काम सीखती है।
इसी बीच वह अचानक शाम को उनके घर पहुंच गई। साथ ही मकान मालिक से शादी करने पर अड़ गई। जबकि विनोद भाटिया पहले से ही शादीशुदा हैं। जबकि, उनकी उम्र 58 साल के करीब है।
जबकि महिला की उम्र 25 व 26 साल के करीब है। भाटिया ने बताया कि उसका तलाक का केस अदालत में चल रहा है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त औरत डिप्रेशन में बताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।