पुलिस के मुताबिक सोनू और धनराज ने पहले खेत में बैठकर शाम को शराब पी। उसके बाद रात में धनराज सोनू को आपने घर ले आया। इस दौरान दोनों का झगड़ा हो गया। तभी धनराज ने पशुओं को काटने वाला हथियार निकाला और शराब के नश पर उसके मुंह पर कई वार किए। जिससे सोनू की मौत हो गई। जिसके बाद पत्नी के साथ मिलकर लाश को एक बोरे में डाला और अपने घर के पास ही एक खाली प्लाट में फेंक आया। बोरे के पास ही सोनू की साइकिल भी खड़ी कर दी। पुलिस को शक है कि साइकिल पर ही लाश से भरे बोरे को रखकर लाया गया, प्लाट में बोरा फेंकने के बाद साइकिल को वहीं खड़ा कर दिया गया।
धनराज के घर के बाहर दीवारों पर खून के निशान मिलने पर हुआ शक
पुलिस के मुताबिक गांव वासियों ने किसान धनराज के घर के बाहर खून के निशान देखे, जिसके बारे में उन्हें जनकारी दी गई। जिस पर धनराज से पूछताछ करने जाने पर वह घबरा गया। जिस पर उसके घर के अंदर जांच की गई तो खून मिटाए जाने के निशान मिले, जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
हथवाला चौकी इंचाई एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी धनराज को काबू कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।