फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, अधजला शव मिला

Thu, 17 Apr 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-23 में घग्गर किनारे बुधवार देर रात चंडीमंदिर थाना पुलिस ने करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया। उसके दोनों पैर कटे हैं। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि शव कितना पुराना है? हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाया गया या जलाकर हत्या की गई?

पुलिस के मुताबिक, देर रात किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन कर शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्कवॉयड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


तफ्तीश में पाया गया कि व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह जला हुआ है, जबकि शरीर के अन्य हिस्से पर भी जलने के निशान हैं। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और न ही आस-पास ऐसा कोई सबूत था, जिससे शिनाख्त हो सके।

डॉग स्कवायड टीम ने आसपास सर्च अभियान चलाया, ताकि उसके कटे पैर बरामद किए जा सके, लेकिन काफी दूर तक पैर भी नहीं मिले।

घटनास्थल के पास हैं कई सोसाइटियां
जिस जगह शव मिला है, उसके आसपास तीन बड़ी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां हैं, जबकि दो निर्माणधीन सोसाइटियां हैं। इसके अलावा साथ में ही आईटी पार्क में भी कई कंपनियों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


शव मिलने के बाद थानों में पता लगाया गया कि कोई गुमशुदगी का मामला तो दर्ज नहीं है, जिसमें सामने आया कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

फिर भी पुलिस आसपास के निर्माणाधीन इमारतों में पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला था, जिससे पहचान हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें