फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रिश्तेदार ने किया रेप, गई थी पैसे वापस करने

Tue, 03 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
डड्डूमाजरा में उधार दिए पैसे वापस लेने गई महिला से उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। मलोया पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी गौतम सागर (26) डड्डूमाजरा का रहने वाले वाला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने रिश्तेदार गौतम को 4 हजार रुपये उधार दिए थे। जब वह अपने पैसे लेने रविवार को आरोपी के घर डड्डूमाजरा पहुंची तो गौतम ने उससे दुष्कर्म कर दिया।

गौतम ने महिला को कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। किसी तरह पीड़िता वहां से निकली और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मलोया पुलिस ने युवती का सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार रात को डड्डूमाजरा से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें