फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा गिरफ्तार:चंडीगढ़ में कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची की मां की हत्या, आरोपी ने बताया कैसे किया मर्डर

Tue, 08 Jul 2025 08:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में महिला की हत्या का आरोपी आखिरकार यूटी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची की मां की हत्या करने के बाद फरार था। लगभग डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची की मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोपी लगभग डेढ़ महीने बाद पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी सेक्टर-35 के होटल में अपनी दिहाड़ी के रुपये लेने आया था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपी शंकर माहली को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने टेबल फैन और चाकू से हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी ने सेक्टर-34 थाने के तहत आने वाले इलाके को छोड़ दिया था। आरोपी बस स्टॉप, इंडस्ट्रियल एरिया में अंडरपास और कई पार्क में सोकर रात गुजारता रहा। आरोपी सेक्टर-35 में माया होटल में काम करता था। जहां से उसका कुछ बकाया रहता था। सोमवार को आरोपी बकाया लेने सेक्टर-35 पहुंचा था। इस दौरान बुड़ैल चौकी प्रभारी एसआई गुरजीव सिंह को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-34 में घूम रहा है। इसके बाद आरोपी को माया होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़ने के लिए सेक्टर-34 थाने के एसएचओ सतिंदर ने विशेष टीमों का गठन किया था।

मारपीट करता था शंकर
सेक्टर-39 निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुलवंती उसकी बुआ की बेटी थी। कुलवंती अपने पति को छोड़कर 6 साल की बेटी के साथ बुड़ैल में शंकर के साथ किराए के मकान में रह रही थी। कुलवंती ने उसे बताया था कि शंकर अक्सर उससे झगड़ा और मारपीट करता है, जिसके डर से उसकी 6 साल की बेटी पड़ोस में जाकर सोती थी।
विज्ञापन


घटना से 20 दिन पहले बुड़ैल में रहने लगे थे शंकर और कुलवंती
सुषमा कुछ दिन पहले शंकर को समझाने आई थी लेकिन उसने उसके सामने भी कुलवंती से मारपीट की। 25 जून को शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह काम से फुर्सत पाकर कुलवंती से मिलने गई तो देखा कि वह बेसुध फर्श पर पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शंकर और कुलवंती घटना से 20 दिन पहले ही बुड़ैल में रहने आए थे। कुलवंती की बेटी कुत्तों की पीठ पर बैठकर घूमती थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसे लोगों बेहद पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें