संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में जली महिला
- फोटो : Demo Pic
10 साल पहले युवती की शादी हुई थी, लेकिन इन दस सालों में शादी के रिश्ते में तनाव आ गया और अब विवाहिता की बॉडी बाथरुम से संदिग्ध हाल में मिली है। पटियाला के समाना में अपने ही घर के बाथरूम में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए उनकी लड़की को जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं। मायके वालों के बयान के आधार पर सिटी समाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
समाना के पीर गौरी मोहल्ला की रहने वाली 33 साल की जतिंदर पाल कौर के भाई हरप्रीत सिंह निवासी राजपुरा ने बताया कि उनके बहन की शादी साल 2007 में समाना के सुरिंदर पाल के साथ हुई थी, जो सरकारी टीचर हैं और अभी उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से जीजा उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान कर रहा था।
विवाहिता ने रोते हुए कहा था ससुराल वाले मार डालेंगे
पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था
- फोटो : Demo Pic
भाई हरप्रीत ने बताया कि बुधवार को दोनों पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना पाकर वह अपने के साथ रात को ही अपनी बहन जतिंदरपाल कौर मिलने आए थे और अपनी बहन व उसके बच्चों को अपने साथ ले जाना चाहतेे थे, लेकिन ससुराल वालों ने कहा कि अगर इनको लेकर जाना है तो तलाक करके ले जाओ
भाई हरप्रीत के मुताबिक जब बुधवार रात को वह अपनी बहन से मिलने आया था, उस समय उसकी बहन ने उससे कहा था वह उसे अपने साथ ले जाए, नहीं तो ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। इसके बाद ही वीरवार तड़के चार बजे ही ससुराल वालों ने उसकी बहन पर तेल डाल कर जला दिया।
सिटी समाना थाने के एसएचओ भुपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर पति सुरिंदर पाल, ससुर मनोहर लाल और सास कांता रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।