फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के परिवार ने मांगी डस्टर कार और 10 लाख, बहू ने उठाया ये कदम

Tue, 11 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
कांस्टेबल की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांस्टेबल के परिवार ने अपनी बहू से पहले डस्टर कार और फिर 10 लाख रुपयों की मांग कर डाली, उसके बाद बहू ने ऐसा कदम उठाया जिसे देख कर सब सन्न रह गए। दहेज के लिए परेशान की जा रही पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी ने रविवार देर रात घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मामला पंजाब के पटियाला का है। 
विज्ञापन

  फतेहगढ़ साहिब की जसबीर कौर (25) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले पटियाला के पुलिस लाइन में ड्रिल स्टाफ में तैनात कांस्टेबल गुरमितर सिंह से हुई थी। जसबीर कौर के परिवार वालों के मुताबिक शादी में उन्होंने डस्टर गाड़ी दी थी। अब गुरमितर सिंह और उसकी मां और बहन 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण जसबीर कौर को मायके वालों से बातचीत नहीं करने दी जा रही थी और न ही उसे मायके आने दिया जा रहा था। 
विज्ञापन

कांस्टेबल की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी - फोटो : Demo Pic
जसबीर कौर के भाई की सोमवार को मंगनी थी। पति ने उसे मायके जाने नहीं दिया। इससे वह काफी परेशान हो गई। इसी परेशानी की हालत में रविवार देर रात जसबीर कौर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोला, तो गुरमित सिंह को शक हुआ। उसने ससुराल वालों को सूचित किया। जब कमरा खोला गया तो अंदर पंखे से जसबीर कौर फंदे से लटक रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति गुरमितर सिंह, मां परमजीत कौर और विदेश में ब्याही बहन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

कोतवाली थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी कांस्टेबल, उसकी मां और बहन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सोमवार की देर शाम तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें