सेक्टर-10 में युवती को चाकू दिखाकर लूटने के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू इंदिरा कॉलोनी निवासी है। पुलिस ने बताया कि राजू ने सेक्टर-10 के कॉफी हाउस में काम करने वाली सेल्स गर्ल को लूटने का प्रयास किया था।
शनिवार सुबह 9.30 बजे जैसे ही कैफे कॉफी डे में काम करने वाली सेल्सगर्ल रूबी दुकान का शटर उठाने लगी तभी राजू भी दुकान में घुस गया और चाकू दिखाकर कैश काउंटर से पैसे देने को कहने लगा।
इस पर युवती ने शोर मचा दिया। युवती का शोर सुनकर होटल माउंट व्यू के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी गई। मौके पर सेक्टर-3 थाने की पुलिस ने पहुंचकर राजू को काबू कर लिया।