2 छोटे बच्चों पर महिला ने भरोसा किया लेकिन शातिरों ने ऐसी करतूत की, जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल दो छोटे बच्चों ने सोमवार को दिन दहाड़े एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसकी चेन छीन ले गए।
पीड़ित महिला सत्यवती निवासी ताजपुर दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यादव सभा और बस स्टेंड के बीच दो छोटे बच्चे आए और उसे नशीला पदार्थ सूंघा कर उसकी सोने की चैन, अंगूठी, कानों की बाली और तीन हजार रुपये छिन ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी।
नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं
क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। आये दिन चोरी की घटनाएं समाचार की सुर्खियां बन रही हैं। लेकिन इनको रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। चोरो ने कभी मंदिर को तो कभी दुकानों पर सेंधमारी की है। इससे लोगों चोरों के प्रति भय व्याप्त हो गया है।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक महीने में लगभग 13 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं तीन चोरी की घटनाएं और सामने आई हैं।
देवास निवासी सूबे सिंह ने सोमवार को पुलिस में मामला दर्ज कर बताया कि 16 जनवरी की रात्रि उसके घर से सभी ताले टूटे हुए थे जहां से उनका कीमती सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए।
वहीं खायरा निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 17 जनवरी को सतनाली मार्ग पर उसकी डीजे साउंड की दुकान से चोर दिन दहाड़े एक डीजे सैट चोरी कर ले गए। पायगा निवासी विजय ने सोमवार को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह 18 जनवरी को किसी काम से मॉडल संस्कृति स्कूल के पास काम से आया था।
उसने अपनी बाइक मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो उसे बाइक नहीं मिली। उसने इधर उधर भी बाइक के बारे में पूछा लेकिन किसी ने बाइक के बारे में नहीं बताया। पुलिस ने उक्त मामलों की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।