फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को स्कूल से लेने जा रही महिला को घर बुलाकर रेप

Fri, 28 Aug 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के समय बेटी को स्कूल से लेने जा रही महिला के साथ इलाके में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने दुराचार किया। आरोपी ने धमकी से डरी महिला ने एक महीना बीतने के बाद हिम्मत जुटा इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन


मामला, पंजाब के लुधियाना जिले से जुड़ा है। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डेहलों की पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
Trending Videos
विज्ञापन

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश करने में जुटी है पुलिस

जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता महिला का पति कुछ समय पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। इससे वह कोई काम नहीं कर पाता और घर ही रहता है। पीड़ित महिला का एक बेटा है।

बारह वर्ष की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह बेटी को खुद ही स्कूल से लेने के लिए जाती है। करीब एक महीना पहले वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली तो आरोपी महिंदर सिंह ने उसे आवाज देकर अपने घर बुला लिया।

वह जैसे ही घर में दाखिल हुई तो आरोपी उसे जबरदस्ती खींच कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। एएसआई हरजीत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें