फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मोगा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से गला रेतकर की हत्या

Tue, 19 Jan 2021 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मोगा के थाना सिटी के अंतर्गत शहर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव में प्रवासी मजदूर ने मंगलवार की तड़के करीब चार बजे तलाकशुदा महिला के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से महिला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां ने बताया करीब तीन माह पहले उसकी बेटी का अपने पति के साथ तलाक हुआ था। करीब दस दिन पहले उसकी बेटी अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ गांव में किराए के कमरे पर रहना शुरू किया था। उसकी बेटी मोगा में एक सैलून पर काम सीखती थी। 

सोमवार की शाम वह अपनी बेटी के पास रहने आई थी। रात को खाना खाने के बाद वह अपनी बेटी और नातिन के साथ सो गई। मृतका की मां के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वह कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई। इसी बीच साथ वाले कमरे में रहने वाला प्रवासी मजदूर संजीत कुमार उसके कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी संजीत कुमार ने पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बेटी ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बेटी की चीख सुनकर जब उसने दरवाजे की दरार से झांक कर देखा तो संजीत कुमार उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा है। इस पर उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी संजीत कुमार को काबू कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के मुताबिक आरोपी संजीत सिंह गोबिंदपुर वैशाली मीहांसर, जिला हाजीपुर (बिहार) का रहने वाला है। आरोपी ने दुष्कर्म करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें