फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को मार डाला, शव नहर में फेंका

Fri, 18 Dec 2020 09:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के गांव ताजपुर बेट निवासी महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव माछीवाड़ा स्थित नहर में फेंक दिया। थाना जमालपुर पुलिस ने मृतक के चाचा गांव दुगरी के मलकीत सिंह की शिकायत पर गांव कड़ियाना कलां निवासी गुरदीप सिंह, मृतक की पत्नी गुरप्रीत कौर और गांव हवाल निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह और गुरप्रीत कौर को काबू कर लिया है। मृतक के भाई दविंदर सिंह ने बताया कि लखवीर सिंह की गुरप्रीत कौर के साथ शादी हुई थी। गुरप्रीत कौर के गुरदीप सिंह से संबंध थे। इसके बारे में लखवीर सिंह ने चाचा मलकीत सिंह को जानकारी दी थी। 10 दिसंबर की रात को गुरप्रीत कौर ने गुरदीप सिंह और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ मिल पति लखवीर सिंह की हत्या कर दी। 


हत्या के बाद शव गाड़ी में डाल कर नहर में फेंक दिया। अगले दिन गुरप्रीत कौर ने शोर मचा दिया कि वह बिना बताए कहीं बाहर चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि आरोपी लखवीर का शव इनोवा कार में लेकर गए थे। इस पर परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने लखवीर की हत्या कर दी है। एडीसीपी 4 बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर लखवीर सिंह की हत्या कर दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ पता लग सकेगा। 
विज्ञापन


गले में था मफलर और सिर पर लगी है चोट
भाई दविंदर ने बताया कि लखवीर का शव माछीवाड़ा के पास नहर से मिला है। उसे सिर पर चोट लगी है और गले में मफलर भी बांधा हुआ है। आशंका है कि लखवीर के सिर पर पहले चोट मारी गई और बाद में उसका गला भी दबाया गया है। पुलिस ने लखवीर की पत्नी गुरप्रीत कौर और उसके प्रेमी गुरदीप को काबू कर लिया है, जबकि गुरप्रीत अभी फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें