फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही से निजी अस्पताल में महिला की मौत

Mon, 14 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर(मोहाली) में निजी अस्पताल जेपी हॉस्पिटल में चेकअप के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम डेराबस्सी में होगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि कांता देवी (40) पत्नी कृष्ण राम निवासी बाजीगर जीरकपुर पेट दर्द से परेशान थीं। 8 अगस्त को महिला अंबाला-चंडीगढ़ रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल में जांच के लिए आई थी। डाक्टरों ने जांच के बाद उसके पेट में रसौली होने की जानकारी दी और महिला को तुरंत आपरेशन करवाने की सलाह दी।

इसके बाद महिला ने 8 अगस्त को हॉस्पिटल में आपरेशन करवा लिया था। आपरेशन के बाद कुछ दिन तक महिला का हॉस्पिटल में इलाज चलता रहा। इसके बाद महिला की हालत में सुधार होता देख डाक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी। डॉक्टरों ने महिला को रूटीन चेकअप करवाने के लिए सप्ताह में एक बार हॉस्पिटल आने की सलाह दी थी। लेकिन, इस दौरान बार-बार महिला के टांके टूट रहे थे।
विज्ञापन


इस सिलसिले में वह रविवार को चेकअप करवाने आई थी। कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह टांकों की जांच करवाने हॉस्पिटल आई थी। टांकें खुले होने के कारण डॉक्टरों ने रविवार को फिर पेट में टांकें लगाए। आरोप है कि डॉक्टरों ने टांके लगाते समय लापरवाही बरती, जिसके चलते कुछ समय बाद ही उसके पेट में दर्द शुरू हो गया।

कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ समय बाद पत्नी दर्द सहन नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जब इसकी सूचना डॉक्टरों को दी गई तो वह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते लगे। वहीं, मौत की सूचना पाते ही महिला के परिजनों और लोगों ने हॉस्पिटल के बाहर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद जेपी हॉस्पिटल के डॉ. अमरीश मित्तल, आशीष और मोनिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉ. अमरीश मित्तल, आशीष और मोनिका की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें