फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से बात करते पकड़ लिया तो महिला ने 31 दिसंबर की रात पति को लगा दिया 'ठिकाने'

Wed, 01 Jan 2020 04:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पति ने प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया था। यह बात पत्नी को नागवार गुजरी और उसने अपने ही हाथों से अपने ही सुहाग को उजाड़ दिया। मामला पंजाब के मानसा का है। गांव भैणीवाघा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और पति को अंडे में जहरीली चीज खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। थाना सदर मानसा की पुलिस ने दोनों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक की लाश पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दी गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव भैणीवाघा में महिला मनजीत कौर से उसके पति ने एक मोबाइल फोन पकड़ा, लेकिन मनजीत ने फोन आग में फेंक दिया। यह देखकर पति को शक हुआ कि वह फोन पर किसी से बातें करती थी। पति ने मामला जानना चाहा तो मनजीत ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया। मनजीत के देवर काका सिंह ने पुलिस को बताया कि देर रात को उनके भाई रूप सिंह के घर से रोने की आवाज आई तो देखा कि रूप सिंह उलटी कर रहा था। उसकी हालत बिगड़ते देखकर वे उसे सिविल अस्पताल मानसा में लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

काका सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, मनजीत कौर के गांव खोखर वासी एक व्यक्ति लक्ष्मण सिंह से अवैध संबंध थे, जिस के कारण उसके भाई को जहरीली चीज देकर मार दिया गया। यह साजिश मनजीत और उसके प्रेमी ने मिलकर रची। थाना सदर मानसा के मुखी बलविंदर सिंह ने बताया कि काका सिंह के बयान पर मनजीत कौर व उसके प्रेमी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें