फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार समेत लड़की को किडनैप कर ले गए और...

Tue, 24 Jun 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी के पास चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर जीरकपुर स्थित सेठी ढाबे के बाहर दो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर इनोवा कार सवार लड़की को गाड़ी समेत लेकर भाग गए।
विज्ञापन


लड़की का दोस्त गाड़ी स्टार्ट छोड़कर ढाबे में खाना लेने गया था। लुटेरे करीब आधे घंटे बाद लड़की को वापस जीरकपुर छोड़ इनोवा कार लेकर भाग गए। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में करीब 25 वर्षीय लड़की ने बताया कि सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने दोस्त अमनदीप निवासी बठिंडा हाल निवासी मोहाली के साथ इनोवा कार में मुख्य मार्ग स्थित सेठी ढाबे से खाना लेने गई थी। दोस्त उसे ढाबे के बाहर कार को स्टार्ट हालत में छोड़कर खाना लेने चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक मोना युवक आया और कार को तथा कहने लगा कि उसे कार निकालनी है। वह अपनी गाड़ी पीछे कर ले। इस पर लड़की ने कहा कि उसे गाड़ी चलाना नहीं आती है। लड़की ने बताया कि वह युवक खुद गाड़ी को पीछे करने के लिए चालक सीट पर बैठ गया।

एक अन्य युवक भी पिछली सीट पर बैठ गया। उसने उसका मुंह बंद कर उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख चुप रहने की धमकी दी और बनूड़ की ओर भाग निकले। वहां से वह कार को वापस जीरकपुर की ओर ले आए तथा लड़की को जीरकपुर में छोड़कर कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार जाते समय लुटेरे युवक उसके हाथों में पहनी तीन सोने की मुंदरियां, गले में पहनी सोने की चेन एवं लॉकेट छीन ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें