फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाकः 2 और 4 साल के मासूम के साथ ड्रेन में कूदी महिला, दोनों बच्चों की मौत

Fri, 17 May 2019 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कस्बा भदौड़ में पड़ती ड्रेन में एक महिला ने अपने दोनों बच्चों समेत छलांग लगा दी। नतीजतन महिला के दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


थाना भदौड़ के प्रभारी गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 1.30 बजे किसी का फोन आया कि एक महिला अपने दो बच्चों समेत ड्रेन में कूद गई है। सूचना मिलने पर वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि ड्रेन के इर्द गिर्द लोगों की भीड़ जमा हुई थी। 

गोताखोरों ने तुरंत ड्रेन में छलांग लगाकर महिला और उसके दोनों बच्चों की तलाश करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद तीनों को नहर से निकालकर सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया। डॉक्टरों ने महिला के दोनों बच्चों को मृत करार दे दिया जबकि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरसिमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान मनदीप कौर पत्नी गोबिंद सिंह निवासी भदौड़ के तौर पर हुई है। बच्चों की पहचान गुरप्रीत सिंह (4) और नूर सिंह (2) के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मृतका के घर में तंगी के कारण कलह रहता था। इससे परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई महिला के होश आने पर उसके बयान पर की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें