पंजाब के राजपुरा में लव मैरिज करने के बाद पति के साथ अकेले रह रही पत्नी ने घरेलू झगडे़ के चलते वीरवार देर शाम बच्चे के साथ नहर में कूद कर आत्म हत्या करने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त महिला को तो जीवित नहर से निकाल लिया जबकि बच्चे की नहर में डूब जाने से मौत हो गई। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर खेड़ी गडिंया पुलिस ने राजपुरा के ए.पी. जैन सिविल अस्पताल में रखवा दिया है जबकि पुलिस ने महिला को पुलिस स्टेशन में ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
लड़की गुरमीत कौर व संदीप कुमार गांव पबरी ने लगभग 6/7 वर्ष पहले घर वालों की मर्जी के बगैर विवाह कर लिया। लड़के के परिवार वाले खुश नहीं होने पर व उन्हें बे-दखल भी किया हुआ था। इसके बाद वह गांव खड़ौली में रहने लगे जिनके अब एक लगभग पांच वर्षीय बच्चा हरमन भी है।
बताया जाता है कि आज फिर घर में झगड़ा होने पर वह बच्चे सहित नज़दीक पड़ती भाखड़ा नहर पर पहुंची और बच्चे सहित नहर में कूद गई।
सूत्रों के अनुसार नहर के साथ लगते खेतों में मौजूद व्यक्ति हरनेक ने जब महिला को नहर में कूदते देखा तो उसने उसे बचाने के लिये नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद महिला को तो जीवित नहर से निकाल लिया जबकि लड़के हरमन सिंह की मौके पर मौत हो गई।