फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जिंदा जली महिला, मौत

Sun, 27 Jul 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना रेलवे स्टेशन समीप इलाके में शनिवार देर रात को एक महिला संदिग्ध हालात में आग लगने से जिंदा जल गई। उसे इलाज के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक महिला की पहचान रूपा रानी (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही खन्ना सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति ने नहीं की बचाने की कोशिश

रूपा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के रहने वाली है। उसकी शादी लगभग 4 साल पहले राकेश कुमार से हुई थी। जानकारी के अनुसार रूपा का अकसर घरेलू बात को लेकर झगड़ा होता था।

शनिवार की रात को वह घर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसे आग लग गई। इस दौरान उसका पति व घर के अन्य सदस्य पास में ही मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

पड़ोसी ने पानी डाल कर आग बुझाई

इस दौरान पड़ोसी घर में आया और उसने रूपा पर पानी डाल कर आग बुझाई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया।

वहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे राजिंदरा और वहां से पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी खन्ना हर्ष कुमार बांसल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें