फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः पारिवारिक तनाव से जूझ रही महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 21 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पारिवारिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। 33 वर्षीय अमन कौर अपने पति और बेटे के साथ रह रही थी। रविवार रात काम से लौटने के बाद पति ने पहले अमन को आवाजें लगाई। लेकिन, जवाब न मिलने पर बेटे से उसकी मां के बारे में पूछा। कुछ भी पता न चलने पर अमन की तलाश में उसका पति पहली मंजिल पर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटक रही थी। घटना के तत्काल बाद ही पति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का पति मैकेनिक का काम करता है और वह अपने 11 वर्षीय बेटे और पत्नी अमन के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी की वजह से घर के सदस्य मानसिक तनाव का शिकार हो गए थे। महिला की ओर से आत्महत्या के इस कदम को भी पुलिस उसी तनाव का नतीजा मानते हुए सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें