फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या

Mon, 05 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के बादल कालोनी निवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव डेराबस्सी अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार (42) पत्नी शिव कुमार निवासी बादल कालोनी रविवार दोपहर बाथरूम में गई थी। जब उसने काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बच्चों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्य जब अंदर गए तो कमलेश कुमारी की लाश लटक रही थी। परिवार के सदस्यों ने कमलेश कुमारी को फंदे से उतारकर तुरंत जेपी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह काफी समय बीमार रहने के कारण दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। वहीं, थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कमेलश कुमारी जीरकपुर-अंबाला मुख्यमार्ग पर स्थित एसी नेशनल स्कूल में बतौर पिअन काम करती थीं। बीमारी के चलते 3 महीने छुट्टी पर रहने के बाद 1 अक्तूबर को स्कूल आना शुरू किया था। पारिवारिक सदस्यों की माने तो वह आपरेशन के बाद से डिप्रेशन में चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें