फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: महिला की हथौड़ा मारकर हत्या, खिलौना बेचता है आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 28 Jan 2024 01:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

महिला अपने पति से अलग रहती थी। चार साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी मोहन से हुई थी। मोहन खिलौना बेचता है। उसने महिला को अपने किराये के घर पर बुलाया था। इसके बाद वहां हथौड़े से उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में थाना बी डिविजन के अधीन मन्ना सिंह चौक में रहने वाली महिला मीरा वर्मा की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मोहन सिंह घटनास्थल से फरार हो गया। सुबह जब पता चला तो पुलिस ने मोहन सिंह के किराये के घर से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


एसआई हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। आशंका है कि मीरा वर्मा और मोहन सिंह में प्रेम प्रसंग थे और शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से मोहन ने हथौड़े से मीरा के सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी।

मीरा पिछले कुछ सालों से मन्ना सिंह चौक के पास अपने पति चंद्रशेखर से अलग रह रही थी। वह अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात लगभग चार साल पहले उसके घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर रहने वाले मोहन सिंह से हुई थी।
विज्ञापन


मोहन सिंह प्लास्टिक के खिलौने बेचने का काम करता था और एक कमरे के घर में रह रहा था। शुक्रवार की रात आरोपी मोहन सिंह ने मीरा को अपने घर पर बुला लिया और वहीं किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में मोहन सिंह ने मीरा के सिर पर हथौडे़ से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें