फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाईः प्रेमी संग मिलकर पति को कार में जिंदा जलाया

Thu, 14 May 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई का आलम देखिए। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पहले पति को किडनेप किया, फिर उसे कार में जिंदा जला दिया। मामला हांसी के गांव खरड़ का है और वारदात को राजस्थान के सालासर में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सालासर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार खरड़ निवासी 41 वर्षीय सतबीर अपनी पत्नी सुनीता के साथ दो दिन पहले हिसार गया था। मंगलवार को सुनीता अकेले गांव खरड़ पहुंची। सुनीता ने परिजनों को बताया कि वह सतबीर के साथ सालासर गई थी। वहां गाड़ी में आग लग गई, जिसमें सतबीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजस्थान के सालासर में दिया वारदात को अंजाम

राजस्थान के सालासर थाना की पुलिस ने मंगलवार की तड़के 4.30 बजे लक्ष्मणगढ़ बाईपास पर एक कार में आग की सूचना मिली। थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बुरी तरह जली हुई हालत में पड़ा था। पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर कार के मालिक की पहचान की।

इसमें पाया गया कि गाड़ी हिसार के हांसी क्षेत्र की है। राजस्थान पुलिस ने हांसी पुलिस से संपर्क कर गाड़ी के बारे में जानकारी दी। मंगलवार दोपहर को खरड़ निवासी सतबीर के परिजन हांसी पुलिस में शिकायत देने पहुंचे। परिजनों ने सुनीता की बातों पर विश्वास करने की बजाए जांच की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि हांसी की गाड़ी जलने की खबर आई थी।

पुलिस ने गाड़ी के नंबर सतबीर के परिजनों को बताया, जिस पर सतबीर के भाई ने गाड़ी की पहचान करते हुए कहा कि यह गाड़ी उनके रिश्तेदार विनय की है। परिजनों ने मंगलवार देर शाम सालासर पहुंचकर विनय और सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

अवैध संबंध बने मौत का कारण

सतबीर के परिजनों ने बताया सुनीता और विनय के बीच अवैध संबंध थे। सुनीता ने अपने प्रेमी विनय के साथ मिलकर अपने पति सतबीर की हत्या कर उसके शव को जला दिया।

डीएनए टेस्ट कराएंगे
सालासर के थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव के हिस्से का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।  आरोपी सुनीता और विनय की गिरफ्तारी जल्द ही होगी।

एएसआई कैलाशचंद ने बताया सालासर पुलिस की ओर से गाड़ी में शव मिलने की सूचना मिली थी। मैं खुद सालासर हूं। सतबीर के परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया है। राजस्थान पुलिस जांच कर रही है। हम पूरा सहयोग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें