फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी : बंधक बना महिला को सिगरेट से दागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सानियाना में विवाहिता के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को ससुरालीजनों ने कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दीं। पति ने उसे सिगरेटों से दागा। मारपीट में उसका एक पैर भी टूट गया।
विज्ञापन


मामला, हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। जानकारी मिलने पर महिला संगठनों ने उसे ससुराल से मुक्त करा भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर होने पर उसे फतेहाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला के भाई ने एसपी को इस मामले दी शिकायत में भूना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

फतेहाबाद के अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय संतोष देवी पत्नी कृष्ण कुमार निवासी सनियाना ने बताया कि उसका मायका जिला करनाल के तहसील असंध के गांव रिसालवा में है। उसकी शादी को करीब 10 वर्ष हो गए हैं और इस दौरान उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि उसके पति कृष्ण ने जलती हुई सिगरेट से उसके शरीर को जगह-जगह से दाग दिया।
विज्ञापन


उसके पति ने काफी समय से उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था। पिछले महीने कृष्ण ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद उसने मारपीट कर मेरे से कोरे कागजों पर अंगूठा भी लगवा लिया। ससुरालीजन उसे पागल बनाने में लगे हुए हैं, इसके लिए सभी ने लाठी-डंडों से पीटा और सिगरेट तथा चिमटों से भी शरीर को जगह-जगह से दाग दिया।

युवती के भाई राममेहर पुत्र दारी राम ने सोमवार को भूना थाने के अलावा पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र दिया है। इस दौरान भूना थाने द्वारा मदद न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पोलियो ड्रॉप पिलाने गई वर्करों ने खोला मामला

23 फरवरी को आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता रानी, राजवंत कौर, हैल्पर राजबाला, साक्षर महिला समूह की प्रधान संतोष कुमारी जब कृष्ण कुमार के घर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने गई तो वहां उन्हें संतोष मिली, संतोष की हालत देख कर जब उन्होंने उससे जानकारी ली, तो संतोष ने पूरी बात बताते हुए मदद की गुहार लगाई। महिला संगठनों द्वारा भूना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी,

आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता रानी और राजबाला ने बताया कि थाने के मुंशी ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया और कहा कि पुलिस ने उलटा उन्हें ही डराया कि पराई महिला के लिए तुम्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पडें़गे। शिकायत ने लेने पर महिला संगठनों ने बाद में अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए बंधक महिला को ससुराल से आजाद कराया और भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उसका पैर टूटा होने और हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केंद्र से उसे फतेहाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

आज ही जानकारी मिली
इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि सनियाना में युवती के साथ मारपीट करने और बंधक बनाने के बारे में सोमवार को ही मालूम हुआ है। महिला जो बयान देगी, उसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि महिला संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें