फोरेंसिक लैब केस में विजिलेंस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाए तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया।
जहां से अदालत ने रणधीर सिंह, विनय कुमार, कारू लाल को दोबारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विजिलेंस ने इस केस के चौथे आरोपी प्रह्लाद को भी पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाने की अर्जी दी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
गौरतलब है कि खरड़ स्थित सरकारी फोरेंसिक लैब में मुलाजिम द्वारा नशीले पदार्थों के सैंपल फेल होने का मामला सामने आया था। अब विजिलेंस ने भी अपने तौर पर इस केस की जांच शुरू की है।