फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरियाणा में पुजारी की बेरहमी से पिटाई, क्रिकेट बैट बरसाते दिखे युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 03 Nov 2020 01:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
Haryana - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भट्टू खंड के गांव ढाबी कलां में श्याम बाबा मंदिर में युवा पुजारी को कुछ युवकों ने बैट से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पहले एक युवक ने पुजारी के हाथ, पैर और कमर पर जोर-जोर से बैट से वार किए, इसके बाद दूसरे युवक ने भी ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने युवकों से पुजारी को छुड़वाया। 

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही गंभीर रूप से घायल पुजारी को लेकर उसके परिजन मध्य प्रदेश स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। मगर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। वहीं, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वारदात सोमवार की बताई जा रही है।

दो साल पहले चचेरा भाई लेकर आया था गांव से
जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव बीरो निवासी 26 वर्षीय कैलाश शर्मा करीब दो वर्ष पहले भट्टू कलां में अपने चचरे भाई रामजी के साथ आया था। करीब 6 माह तक अपने चचेरे भाई के साथ पूजा अर्चना से संबंधित काम करने के बाद उसे गांव ढाबी कलां के श्याम मंदिर में पुजारी के तौर पर लगा दिया गया। पहले से रंजिश लगाए बैठे कुछ युवकों ने सोमवार को मंदिर में ही पुजारी पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन


दहशत में परिजन, यहां नहीं कराया इलाज
वहीं, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुजारी के परिजनों को दी। इस पर पुजारी का चचेरा भाई व उसका पिता चरणदास उसे अपने साथ मध्य प्रदेश स्थित गांव के लिए लेकर रवाना हो गए। घायल पुजारी के पिता चरणदास ने बताया कि उसके लड़के की पिटाई करने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्रवाई करवाना चाहते हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वे इसकी शिकायत देकर कार्रवाई करवाएंगे।

गांव ढाणी कलां में पुजारी के साथ मारपीट के बारे में पता चला था। मगर हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। किसी के खिलाफ शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - राजपाल सिंह, प्रभारी, भट्टू कलां थाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें