मामले में डीजीपी हरियाणा की तरफ से कुछ समय पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन उसके बावजूद उनकी बेटी का पुलिस पता नहीं लगा सकी। उसके पिता ने 16 मई, 2017 को गन्नौर-राजलूगढ़ी सड़क मार्ग पर स्थित राजपुरा माइनर में मिले युवती के क्षत-विक्षत शव को उसकी बहन का होने का अंदेशा जताया था। उसकी बहन की तलाश के मामले में पुलिस की कार्रवाई से उसके पिता काफी परेशान हो चुके थे। उन्होंने इसी के चलते अब आत्महत्या की है। उन्होंने चार पुलिस कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके थे वीरचंद
बताया गया है कि वीरचंद ने मध्यप्रदेश के हरदास कुशवाह का ब्लड कैंसर का उपचार किया था। जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें दिल्ली में 17 सितंबर, 1994 को सम्मानित किया था।
बुजुर्ग ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसके बेटे ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। - ताराचंद, थाना प्रभारी, जीआरपी सोनीपत।