फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का कुख्यात ड्रग तस्कर गैंग पंजाब में पकड़ा

Wed, 11 Jun 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को यूपी निवासी मुमताज मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर उससे 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा जालंधर देहाती जिले में दो स्थानीय तस्करों कुलदीप सिंह एवं सुरेंद्र सिंह को काबू करके एक किलो हेरोइन एवं 1.60 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन


अब तक जांच के दौरान यूपी के रामपुर से संबंधित बच्चू मियां नामक तस्कर का नाम, अफगानिस्तान से वाया पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर एवं पंजाब की सीमाओं के रास्ते दिल्ली तक हेरोइन की तस्करी के नेटवर्क की कड़ी में सामने आया है।

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर है यूपी के रामपुर का बच्चू मियां

आईजी काउटंर इंटेलिजेंस गौरव यादव ने बताया कि बच्चू मियां नशीले पदार्थों का प्रमुख तस्कर है। विनोद कुमार लक्की निवासी सुखियाबाद जिला होशियारपुर और उसके साथी यूपी निवासी मुमताज मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुमताज हरियाणा के एक फर्जी रजिस्ट्रेशन (एचआर 03 सीए 2225) कैंटर द्वारा पंजाब से हेरोइन की तस्करी करता था। उसने सरसों निकालने वाली मशीन में एक विशेष प्रकार का खाना बना रखा था। इसके अतिरिक्त बच्चू मियां हेरोइन की तस्करी के लिए अफगानी कोरियरों का प्रयोग भी करता है।

यादव ने बताया कि गत तीन सप्ताह के दौरान कई सप्लाई चेन बेपर्दा हुई हैं, जिनमें से चेन लाहौर स्थित बग्गा चेयरमैन से श्रीलंका के अनंतन पर जाकर समाप्त होती है, जो कि दिल्ली में हेरोइन प्राप्त करता था। अफगानिस्तान से हेरोइन यूपी का रामपुर निवासी बच्चू मियां तक तस्करी के माध्यम से पहुंचती रही।
विज्ञापन

पाकिस्तानी रैकेट का भी किया था खुलासा

इसी प्रकार एक और बड़ी सप्लाई चेन का खुलासा बॉर्डर रेंज द्वारा किया गया है। यह पाकिस्तान में आरिफ मोहम्मद उर्फ डॉक्टर से आरंभ होकर पंजाब में गुरमिंदर सिंह लाली से होती हुई नई दिल्ली स्थित नाइजीरियनों आटो एवं पीटर के पास पहुंचती थी। इन नाईजीरियनों द्वारा 2010-12 के बीच 7-8 खेपों के दौरान 50-60 किलो हेरोइन की तस्करी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें