फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जाने को निकला था, झील में कूदकर सुसाइड कर ली, पिता रो-रोकर बेहाल

Tue, 13 Feb 2018 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
झील में लगाई छलांग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
19 साल का नौजवान कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसने झील में कूदकर सुसाइड कर ली। घटना पंजाब के बठिंडा की है। एक छात्र ने मंगलवार को झील में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान रोहित (19) निवासी गोनियाना मंडी, उत्तरप्रदेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


खुदकुशी के कारणों का 24 घंटे के बाद भी पता नही चल पाया। रोहित के पिता पवन कुमार ने बताया कि वह बठिंडा के एक कॉलेज का छात्र था। वह मंगलवार सुबह घर से पढ़ने जाने का कहकर निकला था। कुछ देर के बाद परिवार वालों को पता चला कि उनके बेटे ने बठिंडा की झील में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है।

पवन कुमार के अनुसार रोहित बीते कुछ दिनों से मानसिक परेशान था। सूचना मिलने पर पहुंचे सहारा जनसेवा के सदस्यों ने झील में से शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना थर्मल पुलिस के प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि पुलिस प्राथमिक तौर पर जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इससे पहले सोमवार को जिले की मौड़ मंडी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में तैनात जेई शिव कुमार ने किसी वजह से अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जेई के खुदकुशी करने के कारणों का अब तक पुलिस को पता नहीं चल पाया है।

थाना मौड़ के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के वारिस उत्तर प्रदेश से चले हुए हैं, वह देर शाम तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद ही खुदकुशी करने की सच्चाई के बारे में पता चलने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें