फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने जीजा को गोली मारी, भाई और भाभी ने दिया साथ, वजह बनी पत्नी

Sat, 30 Sep 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(हरियाणा)
विज्ञापन
man shot dead
विज्ञापन
साले ने गोली मारकर जीजा की हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने में मृतक के भाई और भाभी ने भी साथ दिया और इस मर्डर की वजह बनी पत्नी। घटना हरियाणा के झज्जर की है। बेरी के गांव दुजाना में शुक्रवार को दिन-दहाड़े साले ने अपने जीजा की छाती में दो गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी साले द्वारा अपने जीजा की हत्या करने की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को परिजनों के विरोध के बीच पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंची।
विज्ञापन


मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार दुजाना गांव निवासी सोनू को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह रहता था। जिसके चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। कहासुनी के चलते पिछले कुछ दिनों से सोनू की पत्नी अपने मायके हरसोनी जिला मुजफ्फरनगर यूपी गई हुई थी। सोनू के भाई की पत्नी उसे मायके से दुजाना ले आई है। सोनू के भाई की पत्नी रिश्ते में सोनू की साली भी लगती है।

इसी दौरान सोनू का साला इमरान भी साथ आया हुआ था। पत्नी से दुखी होकर सोनू तलाक के कागजात तैयार करवा रहा था। जिसकी भनक सोनू की पत्नी व उसके साले इमरान को लग गई। इसी के चलते शुक्रवार को इमरान ने अपनी दोनों बहनों व एक जीजा के साथ मिलकर दूसरे जीजा सोनू को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर इमरान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने पर हुई कहासुनी
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव उठाना चाहा तो परिजनों ने शव ले जाने देने से साफ मना कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। लेकिन परिजनों के काफी विरोध के बावजूद पुलिस ने शव को मौके से उठाया और कानूनी कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों का विरोध इस बात को लेकर था कि पुलिस पहले हत्यारोपी को पकड़े।

सात साल पूर्व हुआ था निकाह
गांव हरसोली जिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली इमराना का निकाह गांव दुजाना के सोनू पुत्र सराजूदीन के साथ करीब सात साल पहले हुआ था। मृतक सोनू के परिजन कहते हैं कि निकाह के बाद से ही इमराना के चाल-चलन को लेकर सोनू व इमराना में अक्सर झगड़ा रहता था। कई बार उसे परिवार के लोगों ने भी समझाया। लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने रहे। सोनू की मौत भी इसी झगड़े का परिणाम रही। मृतक सोनू के परिजनों के अनुसार अपनी बहन की किसी झूठी सूचना पर शुक्रवार को इमराना का भाई इमरान उनके घर आया और बगैर कोई बात पूछे उसने सोनू को गोली मार दी।

मृतक के भाई बिजेंद्र और अलीशेर की शिकायत पर मृतक पत्नी इमराना, साले इमरान व मृतक के भाई माले व ताले की पत्नी मनीषा और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुमित, एसएचओ, झज्जर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें