फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की प्रताड़ना से तंग ASI की बेटी ने जान दी

Thu, 24 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग विजिलेंस में तैनात एएसआई की बेटी ने नहर में छलांग लगा खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के मुक्तसर का है। अबोहर रोड गली नंबर 3 निवासी विजिलेंस विभाग में एएसआई तैनात चरनजीत की लापता बेटी जसप्रीत का शव मंगलवार देर रात राजस्थान नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन


मृतक लड़की ने सौतेली मां से तंग आकर नहर में छलांग लगा दी थी। बीते रविवार को विजिलेंस विभाग के एएसआई चरनजीत सिंह की 14 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। सोमवार को गांव थांदेवाला के पास राजस्थान फीडर के हेड से उसकी साइकिल मिलने से परिजनों को नहर में कूदने की आशंका थी।

मंगलवार देर रात को उसका शव गांव सवाग के पास से बरामद हो गया। मृतका के पिता चरनजीत सिंह ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की मौत के पीछे उसकी सौतेली मां किरनदीप कौर, उसका भाई मनप्रीत सिंह, बहन कुलविंदर कौर और उसकी मां गुरमीत कौर जिम्मेदार हैं। चरनजीत के अनुसार किरनदीप के साथ उसका दूसरा विवाह है।
विज्ञापन


जसप्रीत उसकी पहली पत्नी की बेटी थी। किरनदीप जसप्रीत के साथ सौतेला व्यवहार करती थी। उसने अपने ससुरालियों से किरनदीप को समझाने को भी कई बार कहा। मगर उन्होंने किरनदीप को समझाने के बजाए जसप्रीत को ही धमकाना शुरू कर दिया।

इससे परेशान होकर उसने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। थाना सिटी के  प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें