फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील SMS से परेशान छात्रा ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Sat, 12 Sep 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लड़के छात्रा से करते थे छेड़खानी, मोबाइल नंबर हासिल कर भेजते थे अश्लील मैसेज। छात्रा ने उठाया चौंकाने वाला कदम। क्राइम की यह वारदात पंजाब के मानसा के बोहा में घटी।
विज्ञापन


यहां के गांव आलमपुर मंदरा एक नाबालिग छात्रा ने गांव के ही चार लड़कों से उसको मोबाइल पर तंग करने व अश्लील एसएमएस भेजने से परेशान होकर जहरीली चीज निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने चार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी वे फरार है।

गांव आलमपुर मंदरा के सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती अमनदीप कौर (17) को काफी समय से गांव के ही चार युवक मोबाइल फोन पर तंग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

परेशान अमनदीप ने जहर खाकर दे दी जान

छेड़खानी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज को लेकर अमनदीप काफी परेशान रहती थी। काफी बार कोशिश करने के बावजूद आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। परिवार के मुताबिक आरोपियों ने अमनदीप का मोबाइल नंबर हासिल किया।

वे उस पर अश्लील एसएमएस भेजकर अमनदीप को मानसिक तौर पर परेशान करने लगे। बुधवार को अमनदीप ने कोई जहरीली चीज निगल ली और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

बोहा के मुखी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपी कुलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, दलजीत सिंह और जसपाल सिंह वासी आलमपुर मंदरा के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें