फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सांपला के भतीजे पर रेप का आरोप, युवती ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सांपला के भतीजे पर रेप का आरोप
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री व भाजपा के पंजाब प्रधान विजय सांपला के भतीजे आशु सांपला के खिलाफ एक युवती ने थाना सदर में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आशु सांपला पर उससे नाजायज संबंध बनाने व जान से मारने की धमकियां देने और मंत्री के बेटे साहिल सांपला पर मारपीट करने व उसका सामान छीनने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि 23 मार्च 2016 को फेसबुक पर अमित सांपला (आशु सांपला) ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद उसने मेरा फोन नंबर भी ले लिया और मुझसे फोन पर बात करनी शुरू कर दी। इसके पश्चात आशु ने कहा कि वह शादी करना चाहता है, पहले मैंने इंकार कर दिया। बार-बार फोन करने पर मैं शादी को राजी हो गई। इसके बाद उसने मुझे 27 मार्च को एक शादी से यह कहकर ले लिया कि मैं तुम्हें जालंधर छोड़ दूंगा। लेकिन वह मुझे एक होटल में ले गया। वहां पर उसने मुझे कुछ पिला दिया व मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।

वह मुझे होटल में अकेली छोड़कर चला गया। जब मैंने उससे फोन पर बात की तो उसने कहा कि इस बात का जिक्र किसी से न करे। युवती ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आशु लगातार उससे मिलने लगा। लेकिन जब भी मैं विवाह के लिए कहती तो वह मुझे कोई न कोई मजबूरी बता कर चला जाता। आखिर मैंने 26 अप्रैल को आशु सांपला के घर फोन किया। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि घर आ जा, वहीं बैठकर बात कर लेते हैं। मैं रात को करीब 8.30 बजे उनके घर चली गई। लेकिन घर के अंदर आते ही उन्होंने गेट को ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं विदेश गया था: आशु

केंद्रीय मंत्री सांपला के भतीजे पर रेप का आरोप
घरवालों पर तीन मोबाइल, बैग और रुपये छीन लेने का आरोप
इसके बाद साहिल सांपला, शेरू व उनके घर की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उससे तीन मोबाइल फोन, बैग, 2000 रुपये व अन्य सामान जबरदस्ती छीन लिया। थोड़ी देर बाद वहां पर पुलिस आ गई। पुलिस को मैंने सारी बात बता दी। पुलिस ने  पूछताछ करके मुझे नारी निकेतन भेज दिया। इसके बाद जब मैं 28 अप्रैल को थाना पहुंची तो पुलिस ने मेरा एक मोबाइल मुझे दे दिया। उस मोबाइल से मेरा सारा डाटा, सारी जानकारी डिलीट कर दी गई थी। युवती ने शिकायत में कहा है कि उसे आरोपियों से जान का खतरा है। ऊंची पहुंच के कारण यह मामले को दबा सकते हैं। 

मैं विदेश गया था: आशु
इस बारे में आशु सांपला का कहना है कि मैं तो विदेश में गया हुआ था, मुझे इस बात को पता ही नहीं है। मुझे इस बारे में कुछ पता होगा, तभी मैं कुछ बता पाऊंगा। भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा कि जिस समय की लड़की बात कर रही है, वह यहां नहीं थे। मेरे खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है।    

शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
वीर सिंह, इंस्पेक्टर, थाना सदर, जालंधर  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें