फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: होशियारपुर में आज नितिन गडकरी, 1553 करोड़ की देंगे सौगात, फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग बनेगा फोरलेन

Wed, 10 Jan 2024 12:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पंजाब के होशियारपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह होशियारपुर की जनता को कई बड़ी सौगात भी देंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग को फोरलेन बनाने का शिलान्यास करेंगे। समारोह से पहले होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 10 जनवरी बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होशियारपुर आ रहे हैं। वह 1553 करोड़ रुपये से बनने वाले होशियारपुर-फगवाड़ा फोरलेन और फगवाड़ा व ऊना रोड होशियारपुर के नए बाईपास का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


वह दशहरा ग्राउंड में दोपहर 12 बजे लोगों को संबोधित कर कई नए प्रोजेक्टों की घोषणा भी करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर-फगवाड़ा सड़क फोरलेन होने से होशियारपुर के विकास को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा और लुधियाना से आने वाले अब बाईपास से सीधा होशियारपुर जा सकेंगे। इससे ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होगा। उन्होंने फगवाड़ा के सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से 10 जनवरी को सुबह 10 बजे जनता की रसोई हरगोबिंद नगर पहुंचने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें