फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार, पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां ताऊ ने ही अपनी पांच साल की सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पांच दिन पूर्व हुई दरिंदगी के बाद मासूम अब भी सदमे में है। मेडिकल रिपोर्ट में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक व्यक्ति गत रविवार को अपनी मासूम भतीजी को बिस्कुट दिलाने के बहाने एक मकान में ले गया। 

विज्ञापन


जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम को मानसिक रूप से भी यातना दी। रविवार को हुई घटना के बाद से ही बच्ची कुछ खा-पी नहीं रही थी, उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। शुक्रवार को परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने आए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। देर शाम बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें