फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश नाकाम: अमृतसर में CIA सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी के नीचे लगाई आईईडी, सीसीटीवी में दिखे दो नकाबपोश

Tue, 16 Aug 2022 04:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जाने पर पता चलता है कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक बोलेरो कार के नीचे कुछ रख रहा है। वहीं दूसरा युवक मोटरसाइकिल को आगे से घुमा कर पीछे आ जाता है और आईईडी को लगाने के बाद दोनों युवक फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर शहर में भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच सोमवार-मंगलवार की देर रात अमृतसर की पॉश कालोनी रंजीत एवेन्यू के सी ब्लॉक में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने सीआईए स्टाफ के सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो गााड़ी में आईईडी लगा दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

विज्ञापन


आज सुबह इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस अधिकारी की गाड़ी को धोने के लिए लड़के ने गाड़ी के नीचे लगा कुछ अलग सा देखा। लड़के ने पुलिस अधिकारी को सूचित किया, तो तुरंत बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों को गाड़ी से दूर करने के बाद बम विरोधी दस्ते के जवानों ने आईईडी को गाड़ी से अलग कर दूर सुनसान इलाके में रख दिया। 

जानकारी के मुताबिक सीआईए में तैनात सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने पंद्रह अगस्त की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बोलेरो कार को अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया। आज सुबह जब कार को धोने वाला लड़का पुलिस अधिकारी के घर पहुंचा, तो उसने कार के पिछले हिस्से में टायर के नीचे कुछ विस्फोटक पदार्थ देखने के बाद इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह को जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और बम निरोधक दस्ता वहां पहुंच गया और पुलिस ने कार के पास मौजूद लोगों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि 15 और 16 अगस्त की रात करीब 2 बज तक 3 मिनट पर मोटरसाकिल सवार दो लोग बोलेरो कार के पास पहुंचे। एक व्यक्ति हाथ में पकड़ी आईईडी को कार के पिछले हिस्से के टायर के नीचे लगाने लगा जबकि दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल को घुमा कर वापस कार के पास पहुंच कर रुक गया और अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट ही रखा। बुलैरो कार के पिछले हिस्से में आईईडी लगाने के बाद पहला व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ गया और दोनों वहां से फरार हो गए।

डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) परमिंदर सिंह भंडाल, जिन्हें हाल ही में प्रधानमंत्री ने पुलिस मेडल के साथ सम्मानित किया है, ने पुलिस अधिकारी की कार के नीचे आईईडी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी टीमें लगीं हुई हैं। सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल कर कार के नीचे आईईडी लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है और उम्मीद है कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें