फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमीर बनने की थी चाहत, दो युवकों ने महिला की दी 'बलि', हुआ कुछ ऐसा कि बाद में जिंदा मिली

Fri, 21 Apr 2023 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

आईजी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी एक तांत्रिक के पास जाते थे, जो उनसे कहता था कि अगर वह किसी महिला की बलि देंगे तो वह बहुत अमीर हो जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक महिला की हत्या के प्रयास की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अमीर होने के लिए नहर के पास महिला की बलि देने का प्रयास किया था। उन्होंने उसकी गर्दन पर दातर से हमला कर उसे मरा समझ कर फेंक दिया था।

विज्ञापन


आईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि घटना 19 अप्रैल की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक अधेड़ उम्र की महिला को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। सीआईए सरहिंद की टीम संयुक्त रूप से जांच कर कुछ घंटों के भीतर आरोपी कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव फिरोजपुर (फतेहगढ़ साहिब) को थाना अमलोह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आईजी भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिसा है। दोनों गांवों में जाकर साइकिल शो दिखाने का काम करते थे। इन्होंने करीब 18 महीने पहले महिला बलवीर कौर के गांव फरोर में साइकिल शो किया था। जहां से बलवीर कौर के बेटे धर्मप्रीत से उसकी दोस्ती हो गई और वह उसके घर आने लगा। 18 अप्रैल को बलवीर कौर आरोपियों कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह के साथ एक मोटरसाइकिल पर फिरोजपुर गांव में किसी तांत्रिक के पास जा रही थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह ने बलवीर कौर को नहर की पटरी पर ले जाकर उसके सिर पर लोहे की दातर से कई वार किए और उसे मरा समझ भाग गए।
विज्ञापन


अब तांत्रिक की तलाश कर रही पुलिस
आईजी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी एक तांत्रिक के पास जाते थे, जो उनसे कहता था कि अगर वह किसी महिला की बलि देंगे तो वह बहुत अमीर हो जाएंगे। उन्हें दिहाड़ी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उनकी फैक्ट्रियां बन जाएंगी। दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस तांत्रिक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें