फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर पकड़े, आरोपियों से चार वाहन बरामद

Wed, 20 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों से चार चोरी के वाहन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धनास निवासी मोहम्मद नौशाद (25) और मोहाली निवासी दिलप्रीत सिंह (23) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि थाने के पुलिस कर्मियों ने सेक्टर-40 में देखा कि आरोपी मोहम्मद नौशाद लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहा था। जब उसे रुकने को कहा गया तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।

मोटरसाइकिल के कागजात चेक करने पर पता चला कि वह चोरी की है। कुछ दिन पहले ही थाने में सेक्टर-38 निवासी रमेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उनकी बाइक सेक्टर-40 डिस्पेंसरी के बाहर से चोरी हो गई थी। चोरी की बाइक निकलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को नौशाद को कोर्ट में पेश किया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन


दोस्त ने पहचानी चोरी हुई मोटरसाइकिल
वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-39 पेट्रोल पंप पर दोस्त की चोरी हुई मोटरसाइकिल देख पहचानने के बाद शोर मचाने पर पुलिस कर्मचारियों ने बाइकसवार युवक को धर दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह दोस्त से मोटरसाइकिल मांग कर लाया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर असली आरोपी दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि दिलप्रीत ने दो और वाहन चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उससे एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपी बेरोजगार हैं। बरामद बाइक सेक्टर-56 के रहनेवाले दीपक की है। दीपक ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर-40 की मार्केट से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें