फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ी सफलता: खालिस्तान टाइगर फोर्स के दो आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार, AK-47 समेत ये हथियार मिले

Sun, 02 Oct 2022 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि फिरोजपुर से हथियार बरामद होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए राज्य भर में एक खुफिया अभियान चलाया गया था और एक विश्वसनीय इनपुट पर रूपनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात को चमकौर साहिब क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में छिपे आईएसआई समर्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स के दो आतंकियों को पंजाब पुलिस ने हथियारों के साथ रूपनगर (रोपड़) के चमकौर साहिब से धर दबोचा है। इनके कब्जे से एक 22 बोर की रिवॉल्वर और एक 32 बोर की पिस्तौल के साथ 21 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान मोगा के गांव चांद नवा निवासी वीजा सिंह उर्फ गगन, गग्गू और मोगा के ही गांव गंजी गुलाब सिंह वाला निवासी रंजोध सिंह उर्फ ज्योति के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दोनों गुर्गे आईएसआई के इशारे पर आतंकी मॉड्यूल चला रहे अर्शदीप सिंह डल्ला के इशारे पर काम करते हैं, जो केटीएफ के कनाडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का करीबी और सहयोगी है। उसने चार दिन पहले अपने नेटवर्क से ड्रोन के जरिए दो मैगजीन और 60 कारतूस के साथ एके-47 धान के खेतों में गिराई थी, जिसे फिरोजपुर पुलिस ने गांव आरिफके के खेतों से बरामद किया। शनिवार देर रात को गिरफ्तार आतंकी वीजा सिंह और रंजोध सिंह को इन हथियारों को उठाने के निर्देश थे। 

विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि फिरोजपुर से हथियार बरामद होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए राज्य भर में एक खुफिया अभियान चलाया गया था और एक विश्वसनीय इनपुट पर रूपनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात को चमकौर साहिब क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी रूपनगर संदीप गर्ग ने कहा कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारी होने की उम्मीद है। 

गैंगस्टर अर्श डल्ला को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया जारी
मोगा के डल्ला गांव के मूल निवासी कनाडा स्थित अर्श डल्ला पंजाब और विदेश में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक कुख्यात गैंगस्टर और आतंकवादी है। इसकी संलिप्तता पंजाब के सीमावर्ती राज्य में हुई विभिन्न हत्याओं में भी सामने आई थी। इसके अलावा राज्य में पाकिस्तान से आने वाली आरडीएक्स, आईईडी, एके -47 और अन्य हथियारों और गोला-बारूद समेत आतंकवादी हार्डवेयर की आपूर्ति के मामलों में भी डल्ला की संलिप्तता पाई गई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अर्श डल्ला को कनाडा से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। अर्श डल्ला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस मई 2022 में पहले ही जारी किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें