फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: सामान लेने बाजार गईं दो किशोरियां घर नहीं लौटीं, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 23 Jul 2023 11:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)

सार

परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद किशोरियों की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को किशोरियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने दो किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी और अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को किशोरियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका।

विज्ञापन


बिहार निवासी परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से परिवार के साथ घरौंडा में रह रहा है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में एक लड़का और एक लड़की है। इनमें एक 14 साल की है और कक्षा पांच में पढ़ती है। पड़ोस में नेपाल का परिवार रहता है। पड़ोसियों की भी 14 साल की बेटी है। 21 जुलाई को उसकी और पड़ोसी की बेटी सामान लेने बाजार गई थी। 

मगर दोनों बेटियां वापस नहीं आई। परिजनों ने बेटियों की काफी तलाश की मगर उनका कोई सुराग तक नहीं लग सका। आसपास के लोगों से भी परिजनों ने पूछताछ की। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद किशोरियों की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को किशोरियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें